Search

 
 
 

धनबाद:ईसीएल मुगमा एरिया का क्लर्क सपत्नीक बाइकर जोड़ी के खिताब से सम्मानित

 

52 दिन में पूरी की 9246 किलोमीटर की यात्रा, सबसे ऊंची झील व पर्वत का किया दौरा

Maithon : ईसीएल मुगमा क्षेत्र में कार्यरत एकाउंट क्लर्क इंद्रनील धर एवं उनकी पत्नी स्वर्णाली धर को पूर्वी भारत का बाइक से भ्रमण करने पर "एशिया की पहली बाइकर जोड़ी" के खिताब से सम्मानित किया गया है. पति-पत्नी को यह सम्मान ब्रावो इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दिया है. श्री धर ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बाइक पर भारत के उत्तर-पूर्व क्षेत्र सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश व असम की यात्रा की. उन्होंने 9246 किलोमीटर की यात्रा 52 दिन में पूरी की. इस दौरान चार अंतरराष्ट्रीय सीमाओं चीन, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार (बर्मा) का भी भ्रमण किया. 18750 फीट की ऊंचाई पर दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची गुरुडोंगमार झील (सिक्किम), भारत-बांग्लादेश सीमा का भ्रमण किया.   मेघालय के बालपखराम में गंधमादन पर्वत का दौरा किया, जो भारत का प्राचीन पौराणिक स्थल है. इसके अलावा 13500 फीट पर बुमला दर्रा, अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा, भारत के आखिरी गांव अन्नी, अरुणाचल प्रदेश, द फर्स्ट सन शाइन ऑफ इंडिया किविथू जिसे भारत का पहला गांव भी कहा जाता है, चरम पूर्वी त्रि-जंक्शन सीमा (भारत-म्यांमार-चीन) नोंगपोंग (पंगसौ दर्रा), अरूणाचल प्रदेश का भ्रमण किया है. उन्हें म्यांमार के साथ सीमा साझा करने वाले चरम पूर्वी मिज़ोरम यानी ज़ोखावथर दर्रे का भी दौरा करने मौका मिला. पति-पत्नी की सफलता पर ईसीएल मुगमा एरिया के कर्मियों ने उन्हें बधाई दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही