Search

 
 
 

धनबाद : क्लिनीलैब पर जांच के नाम पर मुद्रामोचन का आरोप, सिविल सर्जन से शिकायत

 
jharia : जांच के नाम पर मुद्रामोचन और भयादोहन करने का आरोप लगाते हुए क्लिनीलैब, धनबाद के खिलाफ झरिया के मोहित कुमार बर्मन ने सोमवार 3 जुलाई को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं सिविल सर्जन धनबाद से शिकायत की. शिकायत पत्र में श्री बर्मन ने लिखा है कि वह लीवर रोग से ग्रसित हैं. चिकित्सक के परामर्श पर अल्ट्रासाउंड एस्पिरेशन के लिए क्लिनीलैब, धनबाद गया. वहां रोग को गंभीर बता काफी डरा दिया गया और 4500 रुपए लिए गए. डॉ समीरन बनर्जी ने कहा कि आपके लीवर से पस तीन या चार बार निकालना होगा, इसके लिए प्रत्येक बार 4500 रुपए देने होंगे. इसी कार्य के लिए जब धैया स्थित अल्ट्राटेक जांच घर गया तो वहां मात्र 2000 रुपए लिए गए और वहां के डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि एक बार में ही लीवर से पस निकाला जा सकता है. इससे स्पष्ट होता है कि क्लिनीलैब जांच घर प्रबंधक द्वारा ठगी करने का कार्य किया जा रहा है. शिकायत करने का उद्देश्य यह है कि कोई गरीब इस प्रकार से शिकार न हो. वहीं पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने सिविल सर्जन आलोक कुमार विश्वकर्मा से मिलकर मोहित कुमार बर्मन की शिकायत को गंभीरता से लेने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि जिले के सभी जांच घर में मूल्य तालिका बोर्ड को अनिवार्य किया जाए. चिकित्सकों द्वारा अपने चहेते जांच घर में जांच कराने की बाध्यता समाप्त करायी जाए. साथ ही क्लिनीलैब के द्वारा दिए गए कच्चा पावती विपत्र की भी जांच हो. शिकायत करने गए प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव, मोहित बर्मन के अलावा प्रमोद प्रमाणिक, बंटी बर्मन, मिथिलेश राय, बिहारी वर्मा, फंटूश चौधरी, सुरेंद्र कुमार, मधु मुखर्जी शामिल थे. यह भी पढ़ें:">https://lagatar.in/dhanbad-bcku-will-protest-against-discrimination-against-laborers-agam-ram/">

धनबाद : मजदूरों से भेदभाव के खिलाफ चक्का जाम करेगी बीसीकेयू- आगम राम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही