Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड अभिभावक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल 3 जनवरी मंगलवार को उपायुक्त से मिला. महासंघ ने रिकॉर्ड तोड़ ठंड को देखते हुए एक सप्ताह के लिए जिले के सभी तरह के स्कूलों को बंद करने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2003 में दिए गए उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला भी दिया है. उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में महासंघ ने सभी विद्यालय में शुल्क कमेटी के गठन, सभी कोटि के मान्यता व संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों में कुल नामांकित छात्र-छात्राओं के अनुपात में कमजोर एवं अभिवंचित वर्ग के बच्चों का नामांकन बीपीएल कोटे के तहत सुनिश्चित कराने और इसी वर्ग में एससी-एसटी, विकलांग एवं अनाथ बच्चों का भी नामांकन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने किया. प्रतिनिधिमंडल में वरीय उपाध्यक्ष मुकेश पांडे, उपाध्यक्ष मधुरेंद्र सिंह, महासचिव मनोज मिश्रा के साथ रतिलाल महतो, संतोष कुशवाहा, विकास कुमार साव, रामदेव महतो आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें: ">https://lagatar.in/dhanbad-tuesday-was-the-coldest-day-of-the-season-people-wrapped-in-warm-clothes/">
धनबाद: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार, गर्म कपड़ों में लिपटे रहे लोग [wpse_comments_template]
धनबाद: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार, गर्म कपड़ों में लिपटे रहे लोग [wpse_comments_template]