Putki/Katras/Nirsa : झारखंड में 60-40 के आधार पर नियोजन नीति के विरोध में 19 अप्रैल को आहूत बंद का पुटकी में व्यापक असर रहा, जबकि कतरास-बाघमारा में आंशिक व निरसा में असरहीन रहा. पुटकी क्षेत्र 60-40 नीति नाय चलतो,खतियान नीति लागू करो के बुलंद नारों के साथ बंद समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया. पुटकी मोड़ पर टायर जलाकर धनबाद-बोकारो व जामाडोबा-भौरा सड़क को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया. सड़क जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. छोटे वाहन गली-मोहल्ले के रास्ते गुजरते रहे. पुटकी सीओ शुभ्रा रानी भी जाम में फंस गईं. अंत में उन्हें लौटना पड़ा. सड़कों पर उतरे युवकों ने बाजार की दुकानों को जबरन बंद करा दिया. हालांकि एंबुलेंस को बंद से मुक्त रखा. दोपहर में तेज धूप हुई, तो सड़क पर ही टेंट लगाकर चार घंटे डटे रहे. इधर, अप्रिय घटना टालने के लिए पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था थी. सड़क जाम करने वालों में प्रीतम महतो, गौतम कुमार महतो, सूरज महतो, छाया, सहदेव, नवल,पंकज,नीतीश महतो, उत्तम महतो आदि शामिल रहे।
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/band-kat-300x188.jpg"
alt="" width="300" height="188" /> कतरास के राहुल चौक पर कम रही वहानों की आवाजाही[/caption] कतरास : कतरास व बाघमारा क्षेत्र में बंद का आंशिक असर रहा. कतरास के राहुल चौक, कतरास बाजार व पचगढ़ी में बंद बेहसर रहा. रोजाना की तरह गाड़ियों का परिचालन जारी रहा. तेतुलमारी शक्ति चौक पर छात्र संग़ठन के अजीत महतो के नेतृत्व में रोड पर टायर आदि जलाकर दोपहर 1 बजे तक गाड़ियों का परिचालन बंद कराया गया. वहीं बाघमारा के हरिना चौक, भीमकनाली व अन्य स्थानों पर बंद का कोई प्रभाव नहीं देखा गया.
: कंपनियों ने सीएसआर से लोगों को पर्याप्त पानी देने का किया दावा, डीसी बोले- रिपोर्ट दें [wpse_comments_template]
कतरास और बाघमारा कोयलांचल में बंद का मिलाजुला असर
[caption id="attachment_613457" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="188" /> कतरास के राहुल चौक पर कम रही वहानों की आवाजाही[/caption] कतरास : कतरास व बाघमारा क्षेत्र में बंद का आंशिक असर रहा. कतरास के राहुल चौक, कतरास बाजार व पचगढ़ी में बंद बेहसर रहा. रोजाना की तरह गाड़ियों का परिचालन जारी रहा. तेतुलमारी शक्ति चौक पर छात्र संग़ठन के अजीत महतो के नेतृत्व में रोड पर टायर आदि जलाकर दोपहर 1 बजे तक गाड़ियों का परिचालन बंद कराया गया. वहीं बाघमारा के हरिना चौक, भीमकनाली व अन्य स्थानों पर बंद का कोई प्रभाव नहीं देखा गया.
निरसा में खुली रहीं दुकानें, वाहन भी चले
निरसा : निरसा क्षेत्र में बंद का कोई असर नहीं दिखा. एनएच 2 पर रोज की तरह वाहनों का आवागमन जारी रहा. बाजार की दुकानें व व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे. बंद समर्थक कहीं भी नजर नहीं आए. रोज की तरह लोग अपने कामों व्यस्त दिखे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-companies-claim-to-provide-adequate-water-to-the-people-through-csr-dc-said-report/">धनबाद: कंपनियों ने सीएसआर से लोगों को पर्याप्त पानी देने का किया दावा, डीसी बोले- रिपोर्ट दें [wpse_comments_template]
Leave a Comment