Search

धनबाद: सिंदरी में पुल के नीचे मिला बंद बोरा, शव होने की आशंका

Sindri : सिंदरी में मनोहरटांड़ टूटे पुल के पास गुरुवार 25 मई की शाम राहगीरों को जोरया में भरा बोरा दिखा. बोरे से दुर्गंध आ रही थी और उसमें कीड़े लग रहे थे. लोगों ने आशंका जताई है कि किसी शव को बोरा में डालकर जोरिया के पानी में फेंक दिया गया है. पीले रंग के बोरा में शव होने की आशंका से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. आसपास के लोगों व राहगीरों को परेशानी हो रही है. सूचना मिलने पर सिंदरी पुलिस पहुंची. उन्होंने बताया कि बलियापुर क्षेत्र का मामला है और उन्हें सूचना दी जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp