Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी मैथन में कपड़ा बैंक का शुभारंभ, जमा होंगे पुराने वस्त्र

 
Maithon : स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 31 मई को डीवीसी मैथन परियोजना के सीएसआर प्रशिक्षण केंद्र में कपड़ा बैंक का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन मैथन परियोजना प्रमुख सह कार्यपालक निदेशक अंजनी कुमार दुबे ने किया. उन्होंने कहा कि कपड़ा बैंक में लोग अपने पुराने व उपयोग में न आने वाले कपड़ों को लाकर रख सकते हैं. जरूरतमंद लोग कपड़ा बैंक से उन कपड़ों को अपनी जरूरत के अनुसार ले जा सकेंगे. जो कपड़ें बच जाएंगे, उनकी रिसाइक्लिंग कर सीएसआर के सिलाई प्रशिक्षुओं द्वारा थैला, झोला, बैग आदि बनाकर हाट-बाजार में लोगों के बीच बांटा जाएगा. इससे पॉलिथीन का उपयोग कम होगा. मौके पर महाप्रबंधक संजीत सिन्हा, उप महाप्रबंधक रौशन लकड़ा, अनूप पुरकायस्थ, सीएसआर प्रबंधक डॉ. कौशलेन्द्र कुमार, वन्दन राय, राजेश कुमार, राकेश रंजन केसरी, गीरीजेश्वर प्रसाद, संजय प्रियदर्शी, संजय राय चौधरी, ब्रजमोहन महतो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-lilori-parks-trees-and-plants-drying-up-due-to-hardcoke-kilns/">धनबाद

: हार्डकोक भट्ठों के चलते सूख रहे लीलोरी पार्क के पेड़-पौधे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही