Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बादलों ने बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad). आसमान पर छाए बादल और पूर्व की ओर से आ रही ठंडी हवाओं ने धनबाद जिला के लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी. विगत 24 घंटों में जिले के तापमान 6 डिग्री गिरावट के साथ 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोपहर दो बजे तक आसमान पर बादल छाये रहे. दोपहर बाद धूप. में तीखापन था.

  बना हुआ है साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मध्य उत्तरप्रदेश के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक धनबाद, गिरीडीह, बोकारो व संथाल के सभी जिलों में मौसम राहत देता रहेगा. गोड्डा छोड़कर सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहेगा. धनबाद जिले का तापमान 37 डिग्री के आसपास बना रहेगा. 22 से 25 अप्रैल तक राज्य के अधिकतर इलाकों में गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही