Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बादलों ने दी तीखी धूप से राहत, तापमान 42 पर ठहरा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले में 15 अप्रैल को सुबह से ही आसमान पर आंशिक बादल छाए रहे, जिससे लोगों को तीखी धूप से थोड़ी राहत मिली. बादलों की वजह से पिछले दो दिनों की अपेक्षा कम गर्मी महसूस हुई. मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक आसमान पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है. इधर बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को बिजली उपलब्ध में जेबीवीएनएल के पसीने छूट रहे हैं.

   तापमान में नहीं आई गिरावट

बादलों की आवाजाही के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई. लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा. मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन में तापमान एक-से-दो डिग्री बढ़ने की संभावना जताई है.

    30 प्रतिशत बढ़ी बिजली की खपत

तापमान में वृद्धि और गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट भी गहराता जा रहा है. शहरी इलाकों में छह से सात घंटे, जबकि ग्रामीण इलाकों में 14 से 16 घंटे पावर कट का सामना करना पड़ रहा है. शहर के मुख्य क्षेत्रों में रोटेशन के आधार पर बिजली उपलब्ध कराया जा रहा है. पिछले एक पखवाड़े में धनबाद जिले में बिजली की खपत 30 प्रतिशत बढ़कर गयी है. मांग 300 मेगावाट तक पहुंच गई है. लेकिन डीवीसी से 180 -185 मेगावाट, जबकि कांड्रा ग्रिड से मात्र 40 से 45 मेगावाट बिजली प्राप्त हो रही है. दोनों सोर्स से 220 से 230 मेगावाट बिजली मिल रही है. लगभग 30 प्रतिशत कम बिजली मिलने के कारण लोगों को पावर कट झेलना पड़ रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही