Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दिन भर आसमान में छाए रहे बादल, दोपहर बाद जम कर बरसे

Advertisement
Advertisement

 29 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना

Dhanbad : धनबाद जिले में 23 सितंबर को लगभग दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे. दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए जमकर बारिश भी हुई. लगातार हो रही बारिश की वजह से बारिश के आंकड़ों में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है. विगत 24 घंटों में जिले में 16 मिलीमीटर, जबकि पूरे मौसम में अब तक 707 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षापात 1016 मिलीमीटर से मात्र 30 प्रतिशत कम है.

  अंतिम समय में मानसून कर रहा भरपाई

अगस्त महीने तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 35 से 40 प्रतिशत पीछे था, लेकिन अंतिम समय में बारिश ने भरपाई की पूरी कोशिश की है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 29 सितंबर तक धनबाद जिला सहित राज्य के अधिकतर स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है, जबकि 25 सितंबर तक के लिए यलो अलर्ट जारी कर गर्जन व वज्रपात से बचने की सलाह दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही