Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  दोपहर बाद छाए बादल, हुई बूंदाबांदी

Dhanbad : 24 अप्रैल को दिन की शुरुआत धूप से हुई. दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो एक दिन पहले के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं दिन के दो बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे. साढ़े तीन बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई. जिले के लगभग सभी हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई. काले बादलों की वजह से दृश्यता काफी कम हो गयी, जिससे लोग दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाने पर मजबूर हो गए. बूंदाबांदी की वजह से न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा. लगातार तीसरे दिन मौसम ने भीषण गर्मी से राहत दी.

अब धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. चौबीस घंटों के बाद अगले तीन-चार दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है. 27 अप्रैल को जिले का तापमान फिर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा. न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है. हालांकि 30 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी भी होती रहेगी.

   मैथन में हुई सबसे अधिक बारिश

पिछले चौबीस घंटों में राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद जिले के मैथन डीवीसी में 26.9 मिलीमीटर दर्ज की गई. इसके साथ ही धनबाद जिले के ही पंचेत में 26.6, पंचेत डीवीसी में 22.5, मैथन शहरी में 22.5, पुटकी डीवीसी में 16, गोविंदपुर में 13.4, पुटकी में 8.6, टुंडी में 6.4, पपुनकी में 3.2 और गोविंदपुर डीवीसी में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही