Search

 
 
 

धनबाद : सीएम ने दिया आश्वासन, बरबिंदिया पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा : अशोक मंडल

 
निरसा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर झामुमो नेता ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन Niras :  बरबिंदिया पुल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा. इसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दे दी है. उक्त जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल ने बुधवार 5 जुलाई को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. श्री मंडल ले बताया कि मंगलवार को निरसा विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा था. ज्ञापन में डीवीसी द्वारा झारखंड के विस्थापितों के साथ सौतेला व्यावहार करने,  एमपीएल ड्रीम समस्या, निरसा-जामताड़ा को जोड़ने वाली बरबिंदिया पुल का निर्माण आदि का उल्लेख किया गया है. श्री मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण के लिए तत्काल स्वीकृति होने तथा पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सिक्स लेन सड़क निरसा से जामताड़ा होते हुए साहेबगंज रोड तक निर्माण की बात कही। अन्य समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र करने का आश्वासन भी दिया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-displaced-people-protest-strongly-in-dvc-sit-on-dharna/">धनबाद:

विस्थापितों ने डीवीसी में किया जोरदार प्रदर्शन, धरना पर बैठे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही