Search

 
 
 

धनबाद : झामुमो जिलाध्यक्ष व सचिव के होर्डिंग से सीएम चंपई सोरेन गायब

 

पार्टी के स्थापना दिवस पर नेताओं में छिड़ी होर्डिंग की जंग

Dhanbad : झामुमो के स्थापना दिवस व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार की रात धनबाद में कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में होर्डिंग लगाए गए हैं. झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन व सचिव मन्नु आलम के होर्डिंग से झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन गायब हैं. होर्डिंग में  होर्डिंग में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन व शिबू सोरेन तो दिख रहे हैं, पर वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की तस्वीर कहीं नहीं है. इन्हीं की पार्टी के अन्य नेताओं के होर्डिंग में चंपई सोरेन दिख रहे हैं. लखी सोरेन व मन्नू आलम की ओर से शहर के बीचोबीच रणधीर वर्मा चौक व नगर निगम कार्यालय के पास लगाए होर्डिंग में मुख्यमंत्री नहीं दिख रहे हैं. इस बाबत पूछने पर जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि शनिवार की रात लगने वाले होर्डिंग में चंपई सोरेन दिखेंगे.

स्थापना दिवस पर पार्टी का अंतरकलह हो सकता है उजागर

झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी का अंतरकलह उजागर होने की प्रबल संभावना है. हेमंत सोरेन के इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने से अंतरकलह दिखने की संभावना और बढ़ गई है. ज्ञात हो कि शुक्रवार को हुई झामुमो की आपात बैठक में पार्टी नेता आजाद मुखिया ने खुलेआम जिलाध्यक्ष लखी सोरेन व सचिव मन्नू आलम के खिलाफ संगीन आरोप लगाए थे. आजाद ने कहा था कि जिलाध्यक्ष व सचिव ने पैसे लेकर पद ऐसे लोगों को दिया है जिनकी पार्टी में भूमिका बहुत कम रही है. जिलाध्यक्ष व सचिव मनमाने तरीके से पार्टी चला रहे हैं. 4 फरवरी को भीड़ जुटाने के मुद्दे पर आजाद ने कहा था कि जिन नेताओं के पास जनबल है, उन्हें दरकिनार किया जा रहा है. ऐसे में हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में पार्टी का अंतरकलह मैदान से लेकर स्टेज तक पर दिखने की संभावना है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvcs-new-chairman-maithon-arrives-read-3-news-together-including-meeting-with-officials/">धनबाद

: डीवीसी के नये चेयरमैन मैथन पहुंचे, अधिकारियों संग की बैठक समेत 3 खबरें एक साथ पढ़ें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही