Search

 
 
 

धनबाद : हमले में घायल भौरा ओपी प्रभारी के इलाज को सीएम ने दिए 2 लाख

 
Dhanbad : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु के इलाज के लिए 2 लाख रुपए दिए हैं.  झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की पहल पर सीएम ने सहयोग राशि मंजूर की. विधायक ने अपने आवास रघुकुल पर 7 अक्टूबर को हिमांशु के पिता संजय कुमार के नाम से जारी चेक उनके परिजनों को सौंपा. साथ उनके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना की. ज्ञात हो कि 5 अगस्त को सिंदरी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में ओपी प्रभारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. उन्हें दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 7 सितंबर को झरिया विधायक ने ओपी प्रभारी के इलाज कर रहे डॉक्टर से मिलकर उनके हालत की जानकारी ली थी. इसके बाद मुख्यमंत्री को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट करवाकर दिल्ली भेजने का अनुरोध किया था. दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती ओपी प्रभारी की स्थिति में सुधार हो रहा है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-police-searching-for-10-cars-in-samastipur-in-muthoot-fincorp-robbery-case/">

धनबाद : मुथूट फिनकॉर्प लूट मामले में पुलिस समस्तीपुर में ढूंढ़ रही आई 10 कार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही