Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :सीएमओएआइ प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को वेतन विसंगति की समस्या से अवगत कराया

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ( सीएमओएआइ ) बीसीसीएल का प्रतिनिधिमंडल 26 मई गुरुवार को धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को कोल इंडिया के जूनियर आफिसर की वेतन विसंगति से अवगत कराया. सांसद को बताया कि सुपरवाइजरी ग्रेड के उच्चतम वेतनमान से जूनियर आफिसर का न्यूनतम वेतनमान किसी भी परिस्थिति में कम नहीं होना चाहिए. परंतु ई-3 के भी अधिकारियों का वेतनमान सुपरवाइजरी ग्रेड से कम है तथा कर्मचारियों के लिए अगला वेतनमान समझौता मुकाम पर है. ऐसे में यह अंतर और अधिक होने वाला है. एसोसिएशन ने सांसद को अवैध उत्खनन रोकने में अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं से भी अवगत कराया. सांसद ने कोयला मंत्री तथा कोल सचिव को पत्र देकर समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष ए के सिंह, उपाध्यक्ष ए के झा, महासचिव निर्झर चक्रवर्ती, संयुक्त महासचिव सतीश मिश्रा आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-division-ready-to-deal-with-monsoon-order-for-patrolling-at-possible-locations/">धनबाद

रेल मंडल मानसून से निपटने को तैयार, संभावित ठिकानों पर पेट्रोलिंग का आदेश [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-railway-division-ready-to-deal-with-monsoon-order-for-patrolling-at-possible-locations/">

   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही