Search

 
 
 

धनबाद : CMPDI ने लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम को दिये वाटर कूलर और सेनिटाइजर मशीन

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में बुधवार 15 जून को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सीएमपीडीआई ( सेंट्रल माइंस प्लानिग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट ) की ओर से वाटर कूलर एवं सेनिटाइजर मशीन दी गई. वाटर कूलर का उद्घाटन सीएमपीडीआई के रीजनल डायरेक्टर राजीव सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी रानी सिन्हा ने किया. डायरेक्टर एवं उनकी धर्मपत्नी सहित सीएमपीडीआई के पदाधिकारियों ने आश्रम में निवास करने वाले बुजुर्गों से मुलाकात की एवं उनका हालचाल जाना. उन्होंने आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को अपने हाथ से भोजन परोस कर खिलाया.

   आश्रम परिसर में किया वृक्षारोपण 

इस दौरान अधिकारियों ने आश्रम परिसर में वृक्षारोपण भी किया. सीएमपीडीआई के रीजनल डायरेक्टर राजीव कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि  आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज हम सभी सीएमपीडीआई के अधिकारियों की ओर से आश्रम में निवास करने वाले वृद्ध जनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वाटर कूलर एवं सेनिटाइजर मशीन उपहार में दिया गया, ताकि यहां के लोग स्वच्छ पानी का सेवन कर सकें और अपने हाथ अच्छी तरीके से सैनिटाइज करें. रानी सिन्हा ने आश्रम के सभी सदस्यों को तहे दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि हमेशा आश्रम आते रहेंगे.

आश्रम के अधिकारियों ने की सहयोग की अपील

आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, सचिव डॉ देवेंद्र शरण एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल ने एक कहा कि जब तक हमारी सांस है तब तक आश्रम में रहने वाले माता पिता तुल्य वृद्ध जनों को कोई तकलीफ नहीं होगी. हमलोग इनकी सेवा कर खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली समझते हैं. उन्होंने धनबाद वासियों से भी आश्रम को सहयोग करने की अपील की. यह भी पढ़ें: जज">https://lagatar.in/revealed-in-judges-death-case-was-pushed-to-snatch-mobile/">जज

उत्तम आनंद मौत मामले में खुलासा, मोबाइल छीनने के लिए मारा था धक्का [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही