Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सीएमपीएफ बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक 27 सितंबर को दिल्ली में

Advertisement
Advertisement

इंटक ने रिटायर्ड कर्मियों की पेंशन में बढ़ोतरी की जरूरत बताई

Dhanbad :  सीएमपीएफ बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक 27 सितंबर को दिल्ली में होगी. बीसीसीएल सूत्रों के अनुसार कोल सचिव अमृतलाल मीणा दिल्ली में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में डिजिटल पेंशन, पेंशन बढ़ोत्तरी, फंड की कमी, ऑन लाइन सेवा, ब्याज, पेंशन सेटलमेंट समेत कई मुद्दों को उठाया जा सकता है. इंटक सूत्रों के अनुसार रिटायर कर्मियों की पेंशन में बढ़ोतरी होनी चाहिए. 1993 के बाद पेंशनधारियों की पेंशन में बढ़ोतरी नहीं हुई है. उससे पहले जो श्रमिक रिटायर हुए हैं, उन्हें भी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए. इतना ही नहीं बेसिक वेतन से 25 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी पेंशन होनी चाहिए. इससे पहले कई बार मांग की गई लेकिन, पूरी नहीं हो सकी. महंगाई के हिसाब से पेंशन में बढ़ोतरी जरूरी है. उन्होंने कहा कि हजारों लोगों को 49 रुपये पेंशन मिल रही है, जिसे बढ़ाकर 1000 रुपये किया जाना चाहिए. कई एसबीआइ 45 रुपये पेंशन भुगतान के मद में हर माह लेती है, उसे बंद किया जाए. अभी वर्तमान में लगभग 3.50 लाख पेंशनधारी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही