Search

 
 
 

धनबाद : हर तीन साल पर पेंशन की समीक्षा करे सीएमपीएफओ- संघ

 
Dhanbad : पूर्व कोयला कर्मियों ने अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर 10 अक्टूबर को धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-aishwarya-rais-photo-on-the-admit-card-defaming-the-university-dr-barnwal/">

(Dhanbad) स्थित सीएमपीएफ कार्यालय के समक्ष धरना दिया. अखिल भारतीय कोयला पेंशनभोगी संघ ( एआईसीपीए ) के बैनर तले धरना के बाद सीएमपीएफओ के आयुक्त को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में हर तीन साल पर पेंशन की समीक्षा व संशोधन के लिए सीएमपीएस-1998 के प्रावधानों का पालन करने, सरकारी नीति के अनुरूप पेंशनभोगी को न्यूनतम पेंशन सुनिश्चित करने  की मांग शामिल है. एआईसीपीए के उपाध्यक्ष रतन मोहन प्रसाद ने कहा कि 1998 से आज तक पेंशन का रिवीजन नहीं किया गया है. सेवानिवृत्त कर्मियों को जो पेंशन 1998 में शुरू हुई थी, आज भी वही राशि मिल रही है. इतनी कम राशि से पेंशनभोगी को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि 1998 में हुए एग्रिमेंट के समय प्रत्येक 3 वर्ष पर पेंशन का रिवीजन करने की बात हुई थी. उन्होंने कहा कि अगर प्रबंधन ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो 5 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया जाएगा. धरना में सभी राज्यो के कोयला पेंशनभोगी शामिल होंगे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-retired-employees-of-jhamada-protested-demanding-payment-of-dues/">

धनबाद : झमाडा़ के रिटायर्ड कर्मियों ने बकाया भुगतान की मांग पर किया प्रदर्शन  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही