Search

 
 
 

धनबाद : सीएमपीएफओ 15 जुलाई तक हो जायेगा ऑनलाइन- आयुक्त

 

बीओटी की बैठक में आश्वासन, कोयला कर्मियों के लंबित मामलों को सुलझाने में आएगी तेजी

Dhanbad : कोयला खान भविष्यनिधि संगठन (सीएमपीएफओ) के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (बीओटी) की बैठक 16 जून को शहर के एक होटल में हुई. बैठक की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएमपीएफओ आयुक्त विजय कुमार मिश्र ने कहा कि आगामी 12-15 जुलाई तक सीएमपीएफओ ऑनलाइन हो जाएगा. इसके बाद कोयला कर्मियों के पेंशन संबंधित लंबित मामलों को सुलझाने में तेजी आएगी. बैठक में कोयला कामगारों के पेंशन, पीएफ, विडो पेंशन का सेटलमेंट का मुद्दा छाया रहा. यूनियन नेताओं ने पेंशनर्स की संख्या, फंड में हर माह आने वाली राशि, कोल इंडिया का अंशदान आदि के बारे में जानकारी मांगी. इस पर आयुक्त ने जल्द ही सभी जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि 24 मार्च को रांची में हुई बैठक में सीएमपीएफओ को 30 जून तक ऑनलाइन करने की बात  थी. लेकिन कोल इंडिया से डाटा आने में विलंब के चलते इसमें देरी हो रही है. एचएमएस नेता व बीओटी सदस्य राकेश कुमार ने बताया कि बैठक में कामगारों के पेंशन, पीएफ, विडो पेंशन के सेटेलमेंट में हो रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. नाम में त्रुटि के कारण विडो पेंशन के सैकड़ो मामले लंबित हैं.

कर्मियों को प्रमोशन देने व सहज फॉर्म को सरल बनाने की मांग

बैठक में सीएमपीएफओ कर्मियों को प्रमोशन देने व सहज फॉर्म में सुधार कर इसे सरल बनाने की मांग की गई. मौके पर सीएमपीएफओ के एडिशनल कमिश्नर एके सिन्हा, रांची रिजन वन के रिजनल कमिश्नर एसके सिन्हा, रांची रिजन टू के रिजनल कमिश्नर आशीष कुमार, आसनसोल रिजन के रिजनल कमिश्नर, एटक नेता रमेंद्र कुमार, सीटू के डीडी रमानन्दन, एचएमएस के राकेश कुमार, बीएमएस के आशीष मूर्ति आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-clashes-in-old-bazar-chamber-elections-now-on-june-25/">धनबाद

: पुराना बाज़ार चैंबर में घमासान, चुनाव अब 25 जून को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही