Katras : कतरास (Katras) लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेंद्रा पंजाबी मोड़ पर रविवार 30 को प्रात 10 बजे के आसपास एक सीएनजी ऑक्सीजन गैस से भरा ट्रक (नंबर बी आर 01 जी ए 5402) असंतुलित होकर रोड पर पलट गया. गैस गाड़ी होने की वजह से लोग भयभीत हो गए. सुचना मिलने पर लोयाबाद थाना प्रभारी विकास कुमार यादव सदल बल पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया. थाना प्रभारी ने सुरक्षा के मद्देनजर दुर्घटना स्थल पर अग्निशाशमन वाहन मंगाया. काफ़ी देर तक कतरास धनबाद मार्ग पर परिचालन ठप रहा. पुलिस द्वारा एहतियात बरतने के बाद परिचालन प्रारम्भ कर दिया गया. पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है. गैस से भरा ट्रक पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से मटकुरिया धनबाद जा रहा था. वाहन चालक बिहारी ठाकुर इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. [wpse_comments_template]
धनबाद: लोयाबाद में सीएनजी लदा वाहन पलटा, चालक घायल
Leave a Comment