Search

 
 
 

धनबाद : रैयतों का धरना समाप्त करने पहुंचे सीओ, बैरंग लौटे

 

विधायक ढुल्लू के खिलाफ धरना जारी

Dhanbad : धनबाद डीसी के निर्देश पर रविवार को धनबाद और बाघमारा के सीओ धरनास्थल पहुंचे. यहां उन्होंने बाघमारा विधायक के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रैयतों से मुलाकात कर धरना समाप्त करने को कहा. साथ ही उन्हें यह आश्वासन भी दिया कि उनके द्वारा दिये गए लिखित आवेदन पर उचित कार्रवाई की जाएगी. बीसीसीएल के महाप्रबंधक से मुलाकात कर बिजली-पानी पर भी बात करेंगे. लेकिन रैयत अधिकारियों की बात नहीं सुनी. इसके बाद अधिकारी धरना स्थल से लौट गए. इस संबंध में जब धनबाद सीओ शशिकांत सिंकर और बाघमारा सीओ रवि भूषण प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह धनबाद डीसी के निर्देश पर रैयतों द्वारा दी जा रही अनिश्चितकालीन धरना को समाप्त कराने के लिए धरना स्थल पहुंचे थे. लेकिन रैयत नहीं माने. वह अपनी मांगों पर अड़े हैं. उन्होंने कहा कि रैयतों की जमीन का मामला हाइकोर्ट और सिविल कोर्ट में चल रहा है. जिस पर न्यायालय के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. लेकिन बिजली पानी के लिए सोमवार को महाप्रबंधक से वार्ता की जाएगी. धरना पर बैठे रैयत विकास महतो और अशोक महतो ने कहा कि अगर हम धरना समाप्त करेंगे तो विधायक ढुल्लू द्वारा हम रैयतों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाएगा. इसलिए जब तक मांगे पूरी नहीं होगी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा. बता दें कि बाघमारा विधायक के अत्याचार से परेशान चिटाही धाम के 8 रैयत मंगलवार 27 फरवरी से धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं. इससे पूर्व रैयतों ने बाघमारा विधायक के खिलाफ राज्य के मुख्यमंत्री, धनबाद डीसी, एसएसपी और एसडीएम से लिखित शिकायत की थी. जिसमें रैयतों ने विधायक ढुल्लू महतो पर रामराज मंदिर के नाम पर रैयतों की जमीन हड़पने, ग्रामीणों के साथ शोषण करने व अत्याचार का आरोप लगाया था. लेकिन आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं हुई. धरना में पीड़ित सुनीति कुमारी, रजनी देवी, नीरा देवी, जितनी देवी और सुरेश महतो शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : राजनीति">https://lagatar.in/kalpana-will-enter-the-field-of-politics-took-blessings-of-dishom-guru-on-her-birthday/">राजनीति

के मैदान में उतरेंगी कल्पना, जन्मदिन पर दिशोम गुरु का लिया आशीर्वाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही