Search

 
 
 

धनबाद : सीओ ने कराई एग्यारकुंड मेला मैदान पर कब्जे की जांच

 
Maithon : एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत क्षेत्र के चार नंबर रेलवे फाटक शिवमंदिर के समीप मेला मैदान की गैरआबाद जमीन पर अवैध कब्जा करने के प्रयास को लेकर बुधवार 7 जून को सीओ अमृता कुमारी के आदेश पर हल्का कर्मचारी अशोक चौधरी मेला मैदान पहुंचे. स्थल का निरीक्षण किया और मुंडाधौड़ा आदिवासी टोला के लोगों से जानकारी ली. टोला के लोगों ने उक्त जमीन को उनके पुनर्वास के लिए आवंटित करने की मांग की. कहा कि यहां बिजली, पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं हैं. इसलिए हमें यहीं बसाया जाए. बता दें कि रेलवे द्वारा विस्थापित आदिवासी परिवारों ने सीओ को आवेदन देकर उक्त जमीन पर बसाने की मांग की थी. इस बाबत भू-माफियाओं ने पत्थर गिराकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया. लेकिन टोला के लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया. कर्मचारी ने कहा कि उक्त जमीन गैर आबाद खाते की है. जांच रिपोर्ट सीओ को भेज दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही