Search

 
 
 

धनबाद: सीओ ने कोर्ट के आदेश पर मेधा डेयरी की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) हाई कोर्ट के आदेश पर बुधवार 12 अक्टूबर की शाम धनबाद के सीओ प्रशांत लायक व धनसार थानेदार राज कपूर ने भुदा स्थित मेधा डेयरी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. इस बीच अतिक्रमण कारियों और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई. परंतु पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर डेयरी की जमीन पर बनी दो दुकानों को खाली कराया और उसे सील कर दिया. डेयरी की जमीन पर बने एक मकान को भी खाली करने का नोटिस दिया गया. सीओ ने लगातार संवाददाता को बताया कि कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है. मेधा डेयरी के प्लाट संख्या 912, 913, मौजा- भुदा में सुदर्शन मंडल और माथुर रवानी का कब्जा था. डेयरी के मालिक ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. फैसला डेयरी के पक्ष में आया है. हाई कोर्ट ने जमीन खाली कराने की जिम्मेवारी प्रशासन को सौंपी थी. माथुर रवानी घर पर नहीं था. इसीलिये उसके घर को सील नहीं किया गया है. नोटिस चिपकाया गया है. वीडियोग्राफी करा कर एक-दो दिन में घर खाली करा दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि कब्जा हटाने के दौरान माथुर की पत्नी जमीन के कागजात दिखा रही थी. उन्हें कहा गया कि कोर्ट का आदेश है.  इस मामले में कुछ नहीं किया जा सकता. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-your-government-in-topchanchi-at-your-door-widows-got-pension-acceptance-letter/">धनबाद

: तोपचांची में आपकी सरकार आपके द्वार, विधवाओं को मिला पेंशन स्वीकृति पत्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही