धनबाद : कालूबथान के जंगल में सीओ ने जब्त किया 32 टन कोयला
Niras : निरसा अनुमंडल के कालूबथान ओपी क्षेत्र के पलासिया जंगल में शनिवार 27 मई को कलियासोल के सीओ दिवाकर दुबे ने बड़े पैमाने पर अवैध कोयला जब्त किया. कोयला बोरियों में भरकर रखा गया था. जब्त कोयले का वजन 35 टन बताया गया है, जिसे बीसीसीएल को सौंप दिया गया. बताते चलें कि पलासिया के जंगल में कोयले का अवैध कारोबार काफी दिनों से चल रहा था. कई बड़े-बड़े मुहाने बनाकर कोयला निकासी की जा रही थी. स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी. हालांकि कालूबथान पुलिस लगातार कहती रहती है कि उनके क्षेत्र में कोई कोयला कारोबार नहीं चल रहा है. कालूबथान ओपी प्रभारी मुकेश रावत ने कहा कि उनके क्षेत्र में कोयला के अवैध कारोबार की जानकारी नहीं है. बताया जाता है कि जंगलों से ट्रक में कोयला लोड कर ओपी के समीप के रास्ते से बाहर भेजा जाता है. आज की कार्यवाही के पूर्व ट्रक से कोयला बाहर भेजा जा रहा था, जो कीचड़ में फंस गया. घंटों प्रयास के बाद गाड़ी वहां से निकाली गई. उसे कालूबथान ओपी के समीप से बाहर भेजा गया और पुलिस सोती रह गयी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment