Search

 
 
 

धनबाद : केंदुआ में कोयला व्यवसायी राजेश पर अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

 
Putki : केंदुआडीह थाना अंतर्गत केंदुआ पुल पर आउटसोर्सिंग कंपनी के लाइजनर व कोयला व्यवसायी राजेश यादव पर 13 फरवरी की सुबह करीब 7.15 बजे बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलाई. घटना में कोयला व्यवसायी बाल-बाल बच गए. हमलावर 5 की संख्या में थे. राजेश यादव पुल के पास अपने पिता के साथ खड़े थे. उन्हें देखते ही बाइक सवार दो युवक उतरे और ताबतोड़ गोली चलाने लगे. पहले से सतर्कता बरत रहे राजेश ने बाइक से उतरे अपराधियों को कमर से आर्म्स निकलते देख लिया और दौड़कर गली की ओर भागने लगे. अपराधियों ने दनादन गोलियां चलाई, जो पास की भुंजा दुकान की दीवार व एक बंद दुकान की शटर में लगीं. इस दौरान कोयला व्यवासायी के पिता ने हमलावरों पर पत्थर भी फेंका. फायरिंग के बाद अपराधी झरिया की ओर भाग निकले. केंदुआडीह थाना पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा गोली व चार खोखा बरामद किया है. राजेश यादव के अनुसार, अपराधी पिछले कुछ दिनों से उनकी रेकी कर रहे थे. रात में शादी समारोह में गए राजेश का अपराधियों ने पीछा भी किया था. घटना के बाद से उनका परिवार दहशत में है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/encroachment-again-increased-on-the-roads-in-dhanbad-it-became-difficult-to-walk/">धनबाद

में सड़कों पर फिर बढ़ा अतिक्रमण, राह चलना हुआ मुश्किल  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही