Dhanbad : धनबाद जिले के कतरास में 22 जनवरी की दोपहर करीब एक बजे अपराधियों ने कोयला व्यवसायी मनोज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. गैंगस्टर प्रिंस खान ने सोशल मीडिया पर पत्र जारी कर घटना की जिम्मेवारी ली है. गंभीर रूप से घायल मनोज यादव को आनन-फानन में बीसीसीएल के निचितपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. कतरास के छाताबाद कैलूडीह में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, कोयला कारोबारी मनोज यादव छाताबाद में सड़क किनारे खड़ा होकर किसी से बात कर रहे थे. तभी बाइक सवार अपराधी पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. मनोज को 6 गोली लगी. मौके पर पहुंचे कतरास थाना के सब इंस्पेक्टर दिलीप तिर्की ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल एक खोखा बरामद किया गया है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/manoj-yadav-82x300.jpeg"
alt="" width="82" height="300" /> मनोज यादव की फाइल फोटो[/caption] घटना के बाद गैंगस्टर प्रिंस खान ने सोशल मीडिया पर चिट्ठी जारी कर घटना की जिम्मेदारी ली है. चिट्ठी में लिखा है कि हम असली मेजर हैं. छोटे सरकार के शूटर मेजर, यह जो घटना मनोज यादव के साथ घटी है उसकी जिमेवारी लेते हैं.
: गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे अलर्ट, 23 से 26 तक पार्सल सेवा बंद [wpse_comments_template]
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रिंस खान की चिट्ठी
[caption id="attachment_534020" align="aligncenter" width="82"]alt="" width="82" height="300" /> मनोज यादव की फाइल फोटो[/caption] घटना के बाद गैंगस्टर प्रिंस खान ने सोशल मीडिया पर चिट्ठी जारी कर घटना की जिम्मेदारी ली है. चिट्ठी में लिखा है कि हम असली मेजर हैं. छोटे सरकार के शूटर मेजर, यह जो घटना मनोज यादव के साथ घटी है उसकी जिमेवारी लेते हैं.
जनवरी में गोलियों से दहलता रहा है कोयलांचल
धनबाद कोयलांचल नए साल में गोलियों से दहलता रहा है. 8 जनवरी की रात जनता मजदूर संघ के नेता दिनेश सिंह के पुत्र सोनू सिंह को झरिया के तिसरा में गोली मार दी गई. आरोप झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर और पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह पर लगा था. घायल सोनू का इलाज कोलकाता के अस्पताल में चल रहा है. इसके बाद 19 जनवरी को झरिया के सिंह नगर में रघुकुल और सिंह मेंशन समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई. जमकर फायरिंग व बमबाजी में सिंह मेंशन समर्थक निरंजन तांती की मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए. उसी रात झरिया के लोअर चौथाई कुल्ही बाउरी मोहल्ले में 60 साल की महिला सकीना खातून को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-alert-regarding-republic-day-parcel-service-closed-from-23-to-26/">धनबाद: गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे अलर्ट, 23 से 26 तक पार्सल सेवा बंद [wpse_comments_template]
Leave a Comment