Search

 
 
 

धनबाद : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कोल डंप, विधायक ढुल्लू व हरेंद्र चौहान के समर्थक भिड़े

 

मोदीडीह कोल डंप में वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों के बीच संघर्ष

Katras : जोगता थाना क्षेत्र के मोदीडीह कोल डंप में मैनुअल लोडिंग की मांग को लेकर चक्का जाम आंदोलन के दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो व हरेंद्र चौहान के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई. गोली-बम की तड़तड़ाहट से पूरा कोलडंप एरिया गूंज उठा. इस दौरान करीब छह राउंड गोली चली और 2 से अधिक बम विस्फोट भी हुए. इससे कोल डंप में भगदड़ मच गई. उपद्रवियों ने धरना स्थल पर लगे टेंट को भी गिरा दिया. घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. उपद्रवियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी. कोयला लोड ट्रकों को पुलिस के संरक्षण में डंप से बाहर निकाला जा रहा था. पुलिस ने घटनास्थल से एक सुतली बम व कारतूस का खोखा बरामद किया है. बताया जा रहा है कि बाघमारा विधायक व झामुमो के हरेंद्र चौहान गुट के समर्थकों के बीच सुबह से कई बार हल्की नोक-झोंक के बाद अंततः दोपहर में गोली-बम चलने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया. घटना स्थल पर जोगता, लोयाबाद, तेतुलमारी, ईस्ट बसूरिया के अलावा कई थानों की पुलिस तैनात है. ज्ञात हो कि मैनुअल लोडिंग की मांग को लेकर ढुल्लू महतो के समर्थक एटक के बैनर तले प्रकाश वर्मा व राजाराम यादव के नेतृत्व में धरना दे रहे थे. वहीं, हरेन्द्र चौहान के समर्थक जेएमएम का झंडा लेकर आंदोलन को विरोध कर रहे थे. तभी जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारों के बीच दोनों गुट आपस में भिड़ गए.

ढुल्लू महतो कोलडंप पर कब्जा की कोशिश में हैं : हरेंद्र चौहान 

जेएमएम से जुड़े हरेंद्र चौहान ने कहा कि विधायक ढुल्लू महतो अपने समर्थकों की आड़ में मोदडीह कोलडंप पर कब्जा करने की कोशिश में हैं. इसका विरोध करने पर विधायक के समर्थकों ने गोली और बम से हमला कर दिया. घटना पुलिस की मौजूदगी में घटी है. हमलोगों ने इस हिंसक कार्रवाई का अहिंसक तरीके से विरोध किया है. ढुल्लू महतो की अनैतिक कोशिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-women-are-no-longer-dependent-on-anyone-they-are-self-reliant-in-every-matter-ravindra-sahni/">धनबाद

: महिलाएं अब किसी पर निर्भर नहीं, हर मामले में आत्मनिर्भर हैं- रवीन्द्र साहनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही