Search

 
 
 

धनबाद: धनसार कोलियरी से एमपीएल जा रहा कोयला बीच में ही अनलोड, हाइवा जब्त

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा के एमपीएल (मैथन पावर प्लांट) के लिए कोयला ढुलाई में लगे हाइवा संख्या-JH-10BW-0128 के विरुद्ध कोयला की हेराफेरी की शिकायत है. ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के पदाधिकारियों की शिकायत पर एमपीएल ओपी में मामला दर्ज कर लिया गया है. एमपीएल ओपी प्रभारी गैलन रजवार ने बताया कि हाइवा धनसार से कोयला लोड कर एमपीएल के लिए निकला था. परंतु रास्ते में ही कोयला अन्यत्र कहीं अनलोड कर दिया गया. उच्च गुणवत्ता के कोयले के बदले काला पत्थर एवं मिट्टी लोड कर एमपीएल लाया गया. एमपीएल की तरफ से हाइवा ओपी को सुपुर्द किया गया है और ड्राइवर एवं मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. एमपीएल की तरफ से हाइवा को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. पुलिस तफ्तीश में जुटी है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/sharda-singh-a-supporter-of-mla-dhullu-mahto-became-the-president-of-dhanbad-zilla-parishad/">धनबाद

जिला परिषद की अध्‍यक्ष बनी MLA ढुल्लू महतो की समर्थक शारदा सिंह [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही