Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  कोल इंडिया ने इस वर्ष 624.8 एमटी उत्पादन कर रचा इतिहास: चेयरमैन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  कोल इंडिया ने वर्ष 2021 - 22 में 622.64 एमटी कोयले का उत्पादन किया था, जबकि वर्ष 2022 - 23 के 2 मार्च तक 624.8 एमटी उत्पादन कर एक इतिहास बनाया है. वर्ष समाप्त होने के 29 दिन पूर्व ही कोल इंडिया ने यह उपलब्धि हासिल की है. हम वर्ष 2022 - 23 के लिए निर्धारित लक्ष्य 700 एमटी से भी अधिक उत्पादन करेंगे. यह बात कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने सोमवार 6 मार्च को कोल इंडिया मुख्यालय में 4 यूनियन के नेताओं के साथ बैठक में कही. बैठक में कोल इंडिया के निदेशक कार्मिक विनय रंजन,रमेंद्र कुमार (एटक),नाथूलाल पांडेय (एचएमएस),केएल रेड्डी (बीएमएस) एवं डीडी रामनन्दन मौजूद थे.

 वेतन समझौता

यूनियन नेताओं ने वेतन समझौता लागू होने में विलंब का मुद्दा उठाते हुए जेबीसीसीआइ की बैठक जल्द बुलाने की मांग की. इस पर प्रबंधन ने कहा कि डीपीई से स्वीकृति के लिए मंत्रालय से आग्रह किया गया है,इसके लिए बराबर संपर्क में हैं. प्रबंधन ने यूनियन नेताओं से भी वेतन समझौते को लेकर कोयला मंत्री से मिलने का आग्रह किया. इधर इंटक के फेडरेशन आईएनएमएफ के दो गुटों द्वारा प्रतिनिधियों के नाम भेजे जाने से समस्या हुई है. इस बारे में देश के एडिशनल सॉलिसिटर से कानूनी सलाह मांगी गई है कि किस गुट को प्रतिनिधित्व दिया जाए एवं फेडरेशन के दोनों गुटों को पत्र लिख एक सूची मांगी गई है. जानकारी हो कि कोलकाता हाई कोर्ट द्वारा 10 फरवरी को दिए गए आदेश के आलोक में विधायक जयमंगल सिंह के नेतृत्व वाले फेडरेशन ने अपने प्रतिनिधियों की सूची 16 फरवरी को भेजी. इसके बाद 23 फरवरी को ललन चौबे गुट ने भी अपने प्रतिनिधियों की सूची भेज दी. प्रबंधन ने जल्द मीटिंग बुलाने की बात कही. एचएमएस नेता नाथूलाल पांडेय ने कहा कि आज मीटिंग में कुछ हुआ नहीं. फिर 21 - 22 को मीटिंग होगी. इधर एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा कि हम सभी ने बीएमएस नेता केएल रेड्डी से कहा कि आप कोयला मंत्री से मिलने का समय लीजिए,हम सभी मंत्री के पास चलेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही