Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोल इंडिया ने उत्पादन में बनाया रिकॉर्ड, ऐतिहासिक 28125 करोड़ का लाभ

Dhanbad : देश के सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी कोल इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कोयला उत्पादन में रिकॉर्ड बनाया. इसके साथ ही कंपनी ने अपनी स्थापना के बाद पहली बार सर्वाधिक 28125 करोड़ रुपए लाभ कमाया है. इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2018-19 में कोल इंडिया ने 17463.01 करोड़ का लाभ कमाया था. कंपनी की यह उपलब्धि इस मायने में भी खास है कि पिछले पांच वर्षों तक कोयले के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई है. वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 703.01एमटी (मिलियन टन) कोयला उत्पादन किया है, जो एक रिकॉर्ड है. कंपनी ने 7 मई रविवार इससे संबंधित आंकड़ा जारी किया इस बीच आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कोल इंडिया बोर्ड की रविवार को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2023 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर लाभांश देने की अनुशंसा की गई है. जारी आंकड़े के अनुसार, कोल इंडिया को 31 मार्च 2023 तक 1,27,627.47 करोड़ रुपये बिक्री मद से प्राप्त हुए, जबकि 31 मार्च 2022 को 1,00,562.57 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे.

ई-नीलामी से बढ़ा लाभ

कोयला के मूल्य में वृद्धि न करने के बाद ई-नीलामी में कोयले की मात्रा बढ़ाने से कंपनी का लाभ बढ़ा है. वर्ष 2021- 22 में कंपनी ने जहां 16 एमटी कोयले का बिक्री ई-नीलामी से की, वहीं 2022-23 में 27.65 एमटी कोयले की बिक्री ई-नीलामी से हुई है.

मजदूरों के वेतन समझौते के लिए 16982.81 करोड़ का प्रवधान

कोयला मजदूरों के 11वें वेतन समझौता के लिए कंपनी ने 16982.81 करोड़ का प्रवधान किया है. कंपनी को टैक्स देने के पूर्व (पीबीटी-प्रॉफिट बिफोर टैक्स) 38000.81 करोड़ का लाभ हुआ. विभिन्न मदों में 9875.87 करोड़ टैक्स देने के बाद (पीएटी-प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स) 28124.94 करोड़ का लाभ हुआ. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sdo-seized-4-trucks-of-illegal-sand-in-hirapur-case-registered/">धनबाद

: एसडीओ ने हीरापुर में 4 ट्रक अवैध बालू किया जब्त, मामला दर्ज  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही