Search

 
 
 

धनबाद : कोल इंडिया ने 1000 मिलियन टन कोयला उत्पादन का रखा लक्ष्य

 

 बीसीसीएल को मिला 50 मिलियन टन का लक्ष्य, अभी हो रहा 43 एमटी

Dhanbad : कोल इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1000 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य तय किया है. वहीं, बीसीसीएल को 50 मिलियन टन उत्पादन का टारगेट दिया गया है. अभी यह 43 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर रहा है.कोयला मंत्रालय के सचिव अमृतलाल मीणा ने गुरुवार को बीसीसीएल, धनबाद के सीएमडी समीरन दत्ता समेत कोल इंडिया की सभी अनुषंगी इकाइयों के सीएमडी व वरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रिव्यू मीटिंग के दौरान यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कोयला उत्पादन का इतिहास रचना है. चालू वित्तीय वर्ष में कोल इंडिया 780 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रयासरत है. आनेवाले समय में इसे पार करते हुए 1000 मिलियन टन पहुंचना है. बीसीसीएल के साथ ही ईसीएल, सीसीएल समेत कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों को उत्पादन का टारगेट दिया गया है. कोल भवन दिल्ली में आयोजित रिव्यू मीटिंग में कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-prof-pawan-kumar-poddar-becomes-vice-chancellor-in-charge-of-bbmku/">Breaking

: प्रो. पवन कुमार पोद्दार बने बीबीएमकेयू के प्रभारी कुलपति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही