Search

 
 
 

धनबाद : कोरोना से मृत कोयला कर्मियों के अनाथ बच्चों को कोल इंडिया का 'आशीष'

 
Dhanbad : कोरोना काल में महामारी से जान गंवाने वाले कोयला कर्मियों के अनाथ बच्चों को कोल इंडिया का आशीष मिल रहा है. इन बच्चों के लिए कोल इंडिया ने आशीष योजना शुरू की है. इसके तहत आश्रित बच्चों को प्रतिवर्ष 45 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिल रही है. अपने माता-पिता को खो चुके 1645 बच्चों को कोल इंडिया आशीष योजना का लाभ मिल रहा है. कोविड काल में मरने वाले कर्मियों के 424 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी भी दी गई है. कोल इंडिया ने इन 1645 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए कोल इंडिया आशीष योजना के माध्यम से आयुष्मान शिक्षा सहायता योजना शुरू की है. कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बंद हो गई थी.  कोल इंडिया आशीष योजना के तहत बच्चों को 4 साल के लिए प्रतिवर्ष प्रति बच्चा 45000 रुपए की छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है. इस सहयोग से अनाथ बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे. कोल इंडिया ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत 424 आश्रित को नियुक्ति पत्र भी जारी किया है. जिन 424 आश्रित को नौकरी मिली है, उन्होंने भी अपने परिवार के सदस्यों को कोविड में खो दिया था. यह भी पढ़ें : ओलंपिक">https://lagatar.in/olympic-champion-wrestler-jordan-lashed-out-at-ioc-said-change-rules-demanded-to-give-silver-medal-to-vinesh-phogat/">ओलंपिक

चैंपियन रेसलर जॉर्डन आईओसी पर बरसे, कहा, नियम बदलो, विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल देने की मांग की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही