Search

 
 
 

धनबाद: कोयला लदी बाइक नाव से दामोदर नदी पार कर ले जाई जाती है बंगाल

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) एसएसपी के सख्त निर्देश के बाद बड़े पैमाने पर कोयला कारोबार की रफ्तार हालांकि कई थाना क्षेत्र में धीमी पड़ी है, मगर तिसरा थाना क्षेत्र, अलकडीहा ओपी, गौसला ओपी, सुदामडीह थाना, भौरा ओपी क्षेत्र में यह अवैध धंधा पहले जैसा फल-फूल रहा है. इन क्षेत्रों में खदान से कोयला उठाव कर बलियापुर और सिंदरी थाना होते हुए दामोदर नदी पार कर बंगाल भेजा जा रहा है. कोयला लदी साइकिल और बाइक बलियापुर थाना क्षेत्र के सिरसाकुडी दामोदर नदी, तासरा घाट और मोहलबनी घाट से नाव पर लाद कर बंगाल भेजी जा रही है. नाव से नदी पार करने के एवज में प्रति बोरा 50 से 100 रुपये देना होता है. जिस तरह से कोयले लदी साइकिल या बाइक को नाव से नदी पार किया जाता है, उसमें बड़े हादसे की आशंका भी बनी रहती है. बारिश हो गई और नदी में पानी आ गया तो नाव लड़खड़ा सकती है या डूब भी सकती है. ऐसी स्थिति में जान-माल के नुकसान का अनुमान लगाना मुश्किल नहीं. मोहलबनी घाट पर नदी में पैदल ही कोयला लदी साइकिल को खीच कर ले जाया जाता है. सबसे बड़ी बात कि जिस थाना क्षेत्र से कोयला गुजरता है, उन सभी जगहों पर चढ़ावा चढ़ाने का दस्तूर भी बड़ी ईमानदारी से निभाया जाता है. .यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-deputy-commissioner-instructed-the-circle-officers-to-free-the-government-land-from-encroachment/">धनबाद:

 उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों को दिया सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही