Search

 
 
 

धनबाद: महुदा स्टेशन पर मालगाड़ी के कोयला लदे वैगन में लगी आग

 
 Mahuda: महुदा (Mahuda)  महुदा रेलवे स्टेशन में खड़ी एक मालगाड़ी के वैगन में लदे कोयले से धुआं निकलने पर अफरा तफरी मच गयी. महुदा रेलवे के अधिकारियों ने खानुडीह से बीसीसीएल का दमकल मंगाकर धुएं को बुझाया. महुदा रेलवे के कर्मियें ने बताया कि 19 जनवरी गुरुवार की संध्या बेनीडीह साइडिंग से कोयला लोडकर मालगाड़ी महुदा स्टेशन पहुंची थी. यहां एक वैगन से धुआं उठते देख स्थानीय लोगों ने स्टेशन मास्टर को जानकारी दी. उन्होंने बेनीडीह साइडिंग स्थित बीसीसीएल के अधिकारियों को सूचना दी तथा उस वैगन को काटकर शेष मालगाड़ी को रवाना कर दिया. शुक्रवार 20 जनवरी को प्रातः बाघमारा से दमकल मंगाकर आग बुझाई गई. मौके पर मौजूद बीसीसीएल के कर्मचारियों ने बताया कि बेनीडीह स्थित केके साइडिंग में एक वैगन में गर्म कोयला लोड हो गया था, जिसमें धीरे धीरे आग पकड़ने लगी थी. अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया होता तो बड़ी घटना घट सकती थी. लगभग दो घंटे तक वैगन में पानी डालने के बाद धुआं पर काबू पाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही