Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में बीच सड़क पर कोयला लूटने की मची होड़, आधा घंटा यातायात बाधित

 
Jharia : धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर कतरास मोड़ के समीप 9 जून की सुबह करीब 10 बजे कोयला लोडकर जा रहे हाइवा का पिछला गेट अचानक खुल गया. हाइवा पर लदा करीब 10 टन कोयला बीच सड़क पर बिखर गया. सड़क पर बिखरा कोयला देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े और जिसे जो भी झोला-बोरा मिला उसी में कोयला भरने लगा. तपती धूप में कोई सड़क पर बिखरे कोयले को झोले में भर रहा था, तो कोई पॉलिथीन या बोरे में भरकर ले गया. कुछ लोग तो कंधे पर रखे गमछे में कोयला बांधकर ले जाते देखे गए. कोयले की इस लूट में बच्चे-बूढ़े से लेकर महिलाएं भी शामिल थीं. हाइवा चालक चुपचाप खड़ा देखता रह गया. इस आपाधापी में सड़क पर भीड़ जुट गई, जिससे करीब आधा घंटा तक यातायात बाधित रहा. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सभी वाहन चालक कोयले की लूट देखते रहे. जानकारी के अनुसार, हाइवा बस्ताकोला की राजापुर परियोजना से कोयला लोड एक कतरास मोड़ की ओर जा रहा था. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-girl-who-ran-away-from-home-with-lover-recovered-police-sent-accused-youth-to-jail/">

धनबाद : प्रेमी संग घर से भागी युवती बरामद, आरोपी युवक को पुलिस ने भेजा जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही