Search

 
 
 

धनबाद : कोयला मंत्री 12 को आएंगे, अग्निप्रभावित क्षेत्र का करेंगे निरीक्षण

 
मंत्री के दौरे से पहले बीसीसीएल के निदेशक ने लिया लिलोरी पथरा क्षेत्र का जायजा   Jharia : कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी 12 जुलाई को अग्नि प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने धनबाद आएंगे. उनके दौरे को देखते हुए बीसीसीएल ने तैयारी तेज कर दी है. बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी) उदय ए कावले ने 9 जुलाई को लोदना क्षेत्र संख्या 10 के अग्नि प्रभावित लिलोरी पथरा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. डीटी के साथ लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक बीके सिन्हा, परियोजना पदाधिकारी अरुण पांडेय, लोडिंग ऑफिसर केके सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. बड़े अधिकारियों के आने की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को मिली, उससे पहले ही अधिकारी वापस लौट गए. इस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है. आक्रोशित लोगो ने कुछ देर के लिए कोलियरी कउा काम ठप करा दिया. उनका कहना है कि आउटसोसिंग खदान से उड़ रही धूल के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. जमीन के नीचे आग और ऊपर धूल से उनकी परेशानी बढ़ गई है. सबकुछ जानते हुए भी प्रबंधन उनके पुनर्वास पर ध्यान नहीं दे रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-action-will-be-taken-against-those-taking-illegal-connection-of-chirkunda-urban-water-supply-scheme/">धनबाद

: चिरकुंडा शहरी जलापूर्ति योजना का अवैध कनेक्शन लेने वालों पर होगी कार्रवाई  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही