Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा में कोयला तस्करों ने किया पत्रकार पर हमला, केस दर्ज

Nirsa : कोयला तस्करों ने निरसा क्षेत्र के पत्रकार मनोज कुमार सिंह पर 23 फरवरी की रात हमला किया. उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इस संबंध में मनोज कुमार सिंह ने निरसा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. कहा कि गुरूवार की रात साढ़े दस बजे शासनबेड़िया मोड़ पर 25-30 की संख्या में कोयला चोरों ने उसपर हमला किया. वो जान बचाकर किसी तरह भागे. भागने के दौरान तस्कर सुनील वर्मा ने उन पर देसी कट्टा से एक राउंड फायरिंग भी की. कार में रखा 25 हजार रुपये नगद, गले से सोने की चेन, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आनर बुक एवं ड्राइविंग लाइसेंस निकाल भी निकाल लिया. एफआईआर में पिठाकियारी के दीपक दास, गांधी बाजार के जयराम चक्रवर्ती उर्फ बूचन, सिंदरी कालोनी के कन्हाई यादव, पोद्दारडीह के असीम अंसारी उर्फ कारफू, विद्यासागर कालोनी के भीम साव एवं भलजोड़िया रोड के सुनील बर्मा को नामजद आरोपी बनाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही