Search

 
 
 

धनबाद: कोयला तस्करों ने ग्रामीणों पर किया जानलेवा हमला

 
Baghmara  :  बाघमारा (Baghmara ) मधुबन कोलवारी ऑफिस के समीप चल रहे अवैध कोयला डीपो व माइंस की शिकायत खरखरी ओपी में करने के बाद घर लौटे मधुबन बस्ती के लोगों पर कोयला तस्करों ने सोमवार की देर रात हमला कर दिया. एक युवक को अगवा कर तस्कर   साथ भी ले गए.  हमले में अर्जुन महतो, पंकज महतो मुची कुमार सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं.  तस्करों ने एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अर्जुन महतो को धनबाद ले जाया गया, जबकि अन्य लोगों को दूसरे अस्पताल में पहुंचाया गया.

  अवैध कारोबार की सूचना देने पर भी नहीं पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पता चला कि मधुबन कोलवाशरी ऑफिस के पीछे उनकी जमीन पर अवैध कारोबारियों ने कोयला डिपो तथा माइंस खोला है. देखा कि वहां हजारों टन अवैध कोयला जमा है, साथ ही एक माइंस खुला हुआ है. ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. परंतु पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों ने वरीय पुलिस अधिकारी को फोन कर सूचना दी.  फिर भी पुलिस अधिकारी नही पहुंचे.  इसके बाद शाम को खरखारी ओपी पहुंचकर विरोध जताया.  अवैध कोयला को जब्त करने को कहा. अवैध कोयला कारोबारी के खिलाफ लिखित शिकायत देना चाहा, लेकिन शिकायत नहीं ली गई. मायूस होकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में DVC मोड़ के समीप हथियार से लैस कोयला तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया.  एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

  दो पक्षों में मारपीट हुई है : ओपी प्रभारी

इस विषय में खरखरी ओपी प्रभारी से पूछा गया तो प्रभारी दिनेश मुंडा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है, जिसमें एक व्यक्ति घायल है. अगवा करने जैसी कोई बात नहीं है. ग्रामीणों ने जिस स्थान पर अवैध डिपो की सूचना दी थी, वहां पुलिस गई लेकिन वहां कोई कोयला डिपो नहीं मिला. यहां अवैध कोयला का कारोबार नहीं होता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही