Search

धनबाद: आउटसोर्सिंग कंपनी से प्रबंधन करा रहा है कोयला चोरी : अरूप चटर्जी

Maithan : मैथन (Maithan)  बीससीएल सीवी एरिया के दहीबाड़ी वाशरी के समक्ष पिछले एक वर्ष से जारी स्थानीय बेरोजगारों के धरना में 20 जनवरी शुक्रवार को पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी शामिल हुए. पूर्व विधायक ने आंदोलनकारियों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग कम्पनी सदभाव यहां से जा रही थी. उस समय बीससीएल सीवी एरिया प्रबंधन के साथ लिखित समझौता हुआ था कि यहां जो भी आउटसोर्सिंग कम्पनी काम करने आएगी, उसमें सदभाव आउटसोर्सिंग कम्पनी में काम कर चुके कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर काम पर रखा जाएगा. स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा. परंतु बीससीएल प्रबंधन समझौता के विपरीत काम कर रहा है. वह लगातार समझौते को लागू करने में टालमटोल कर रहा है. इसीलिए यहां पिछले एक वर्ष से धरना-प्रदर्शन जारी है. उन्होंने बीससीएल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि समझौते के तहत वह जल्द नियोजन दे, अन्यथा जोरदार आंदोलन झेलने के लिए तैयार रहे. श्री चटर्जी ने आउटसोर्सिंग कम्पनी हनुमंता के साथ मिलकर बीसीसीएल प्रबंधन पर कोयला चोरी करने का आरोप लगाया. कहा कि प्रबंधन एवं सीआईएसएफ की मिलीभगत से आउटसोर्सिंग कम्पनी हनुमंता सिर्फ कोयला चोरी में लगी हुई है. वह चोरी का कोयला आसपास के भठ्ठों में बेचने का काम कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp