Search

 
 
 

धनबाद : चांदमारी में कोयला चोरों ने किया कर्मियों पर हमला, दो घायल

 

बस्ती के लोग उतरे समर्थन में, दोनों ओर से जमकर चले ईंट व पत्थर

Dhansar : चांदमारी कोलियरी में बुधवार 19  जुलाई को कोयला चोरी करने से रोका तो हल्दी पट्टी के लोगों ने कर्मियों की पिटाई कर दी. पिटाई से रंजीत भुईयां और हीरा महतो चोटिल हो गए. अन्य कर्मी भी चोरों से भिड़ गए. हल्दी पट्टी चांदमारी से पचास से अधिक लोग कोलियरी पहुंचे व कर्मियों पर पथराव कियाय कर्मियों की पिटाई होते देख चांदमारी भुईयां बस्ती के लोग उनके पक्ष मे उतर गए. दोनों ओर से जमकर ईंट और पत्थर चलने लगे. सूचना पाकर धनसार पुलिस पहुंची व कोयला चोरों को खदेड़ दिया. कर्मियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. उनका कहना है कि दिनदहाड़े चोरों ने कर्मियों पर हमला कर चोरी की. पहले भी चोरों ने कई बार कर्मियों की पिटाई कर लोहा चोरी की है. धनसार थाना में शिकायत भी की गई है. प्रबंधन ने भी इसकी शिकायत धनसार थाना में की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घायल दोनों कर्मी को सेंट्रल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. घायल कर्मी रंजीत भुईयां ने कहा कि बुधवार की दोपहर चांदमारी कोलियरी बायलर के पास हीरा महतो, रंजीत भुईयां और भोला भुईयां ड्यूटी पर थे. तभी हल्दी पट्टी के रामजन्म यादव, रामप्रवेश, अनिल यादव और सुदामा यादव सहित अन्य कोयला चोर आ धमके. सभी लोग कोयला चुराकर भागने लगे. विरोध किया तो कर्मियों से मारपीट करने लगे. दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही