Search

 
 
 

धनबाद : रैक से कोयला उतार रहा था, हाइटेंशन तार से सटकर झुलसा

 
Jharia : पाथरडीह बाजार रेलवे स्टेशन के समीप रैक से कोयला उतारने के दौरान एक व्यक्ति हाइटेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया. झुलसा व्यक्ति आनंद कुमार निषाद लोदना बाजार का रहने वाला है. स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर स्थिति में 108 एंबुलेंस से  एसएनएमसीएच, धनबाद पहुंचाया. लोगों ने बताया कि आनन्द पाथरडीह बाजार के समीप रेलवे यार्ड में खड़ी मालगाड़ी से कोयला उतार रहा था. तभी ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गया. झुलसने के बाद मालगाड़ी से उसे उतरते हुए कुछ लोगों ने देखा और घटना की जानकारी रेल पुलिस व सुदामडीह पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और झुलसे व्यक्ति को अस्पताल भेजवाया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mahima-a-student-of-dav-munidih-won-silver-in-national-sports-wrestling/">धनबाद

: डीएवी मुनीडीह की छात्रा महिमा ने नेशनल स्पोर्टस रैसलिंग में जीता सिल्वर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही