Search

 
 
 

धनबाद: चाल धंसा पर पुलिस को कोयला मिला, शव नहीं

 
Dhanbad: सोनारडीह ओपी क्षेत्र की तेतुलिया बस्ती में चाल धंसने से एक दर्जन से अधिक मजदूरों के दबने की सूचना पर सोमवार शाम एसडीओ प्रेमकुमार तिवारी तथा बाघमारा सीओ कमल किशोर सिंह तेतुलिया पहुंचे. पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची. लेकिन, अब तक वहां से कोई शव बरामद नहीं हुआ है. सूचना थी कि एक दर्जन से अधिक मजदूर कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से दब गए हैं, जिसे छुपाने के लिए कोयला माफिया ने मुहाने को डोजरिंग कर बंद कर दिया है. 30 टन कोयला जब्त : मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सैकड़ों बोरियों से करीब 30 टन कोयला जब्त किया है. जब्त कोयले को बीसीसीएल क्षेत्र संख्या तीन के हवाले कर दिया गया है. अधिकारियों को वहां गहरा कुंआनुमा अवैध खनन स्थल मिला. एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है. अवैध खनन में चाल धंसने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है. क्या शव दबा दिेए गए : इस इलाके में ओझा और यादव नामक माफिया का दबदबा है. कहा जा रहा है कि डोज़रिंग् कर शव दबा दिए गए हैं. यह भी कहा जा रहा है कि वहां अनेक शव दबे हैं. परिजनों को भी पैसा देकर चुप कराने का प्रयास जारी है. यह भी पढ़ें : जोरापोखर">https://lagatar.in/dhanbad-jorapokhars-student-strangled-to-death-face-burnt-with-acid/">जोरापोखर

की छात्रा की गला दबाकर हत्या, तेजाब से चेहरा जलाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही