Search

 
 
 

धनबाद : कोल कर्मियों पर सोशल मीडिया पर विभागीय कागजात पोस्ट करने पर रोक

कोल इंडिया ने अपने कर्मियों को सोशल मीडिया पर कंपनी की आधिकारिक जानकारी शेयर करने पर रोक लगा दी है. इस बाबत कोल इंडिया प्रबंधन ने कंपनी सेक्रेटरी बीएस दुबे के हस्ताक्षर से नोटिफिकेशन जारी किया है.
 

Dhanbad : कोल इंडिया ने अपने कर्मियों को सोशल मीडिया पर कंपनी की आधिकारिक जानकारी शेयर करने पर रोक लगा दी है. इस बाबत कोल इंडिया प्रबंधन ने कंपनी सेक्रेटरी बीएस दुबे के हस्ताक्षर से नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें कर्मचारियों पर सोशल मीडिया पर कंपनी की गोपनीय सूचना समेत अन्य संवेदनशील मुद्दों से जुड़े कागजात शेयर करने पर प्रतिबंध लगाया गया है. कहा गया है कि प्रबंधन के ध्यान में आया है कि बोर्ड मीटिंग आदि से संबंधित आधिकारिक जानकारी व दस्तावेज विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर साझा किए जा रहे हैं.

प्रबंधन के कहा है कि यह गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन है. ऐसे में कंपनी के सभी कर्मचारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी गोपनीय या संवेदनशील आधिकारिक जानकारी या दस्तावेज पोस्ट करने, साझा करने, टिप्पणी करने या प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगाया जाता है. इसका उल्लंघन करने पर संबंधित कर्मा या ग्रुप गर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

कोल इंडिया प्रबंधन ने कार्यालय आदेश में कोल इंडिया व इसकी सहायक कंपनियों के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपनी टीमों को जागरूक करें और इस आदेश का सख्त अनुपालन सुनिश्चित कराएं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही