Search

 
 
 

धनबाद : रागिनी सिंह व सिद्धार्थ गौतम की आपसी लड़ाई में पिस रहे कोयला मजदूर- संतोष

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बस्ताकोला व झरिया क्षेत्र का किया दौरा, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Dhanbad : धनबाद के बस्ताकोला कोल डंप के ट्रक लोडिंग प्वाइंट के समीप जनता श्रमिक संघ व संयुक्त मोर्चा के समर्थकों के बीच हुए संघर्ष के दूसरे दिन 6 जून को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बस्ताकोला सहित झरिया के विभिन्न इलाकों का दौरा किया. उन्होंने आरोप लगाया गया कि जनता मजदूर संघ से अलग होकर बने जनता श्रमिक संघ के लोग अपना वर्चस्व कायम करने के लिए जिले में अशांति फैला रहे हैं. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह और सिद्धार्थ गौतम की आपसी लड़ाई मे बस्ताकोला के कोयला लोडिंग मजदूर पिस रहे हैं. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि खिसकते जनाधार को बचाने और बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग ठेकेदारों से मासिक लेवी उगाही के मकसद से ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. कार्य बाधित करने से ठेका मजदूरों की दैनिक मजदूरी प्रभावित हो रही है. इन नेताओं के बहकावे में आकर बेरोजगार युवा आपराधिक घटनाओं में लिप्त हो रहें हैं. गोली-बम चलाकर पुलिस की आंखों में धुल झोंकने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने सवाल किया किया कि जब मजदूर शांतिपूर्ण ढंग से ट्रकों में कोयला लोडिंग कर रहे थे, तो जनता श्रमिक संघ के दबंग गोली-बम चलाकर आखिर क्या साबित करना चाहते हैं. देवर और भौजाई अपना विवाद घर में ही सलट लें. मजदूरों का रोजगार छीनना कहां का न्याय है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखेते हुए इस तरह की दबंगई करने वालों के खिलाफ कानून सम्मत कठारे कार्रवाई की मांग की. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-fancy-dress-competition-in-carmel-school-little-ones-showed-their-skills/">

धनबाद : कार्मेल स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने दिखाया हुनर  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही