Search

 
 
 

धनबाद : कोलफील्ड एक्सप्रेस रद्द, दून सहित कई ट्रेनें घंटों लेट

 
Dhanbad : पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में 10 मई की रात करीब 9.20 बजे बर्धमान-बंडेल लोकल ट्रेन की दो बोगियां बेपटरी होने से हावड़ा रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. लंबी दूरी की कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी गई थीं. इसके चलते धनबाद-हावड़ा कोलफील्ड एक्सप्रेस 11 मई को रद्द रही. वहीं, कई ट्रेनें घटों विलंब से चल रही हैं. देहरादून-हवावड़ा दून एक्सप्रेस 11 घंटे विलंब से धनबाद पहुंची. इसी प्रकार हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 6 घंटे, मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस 5.30 घंटे व सियालदह राजधानी 4 घंटा लेट धनबाद पहुंची. इधर, हावड़ा से धनबाद होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी लेट चल रही हैं. हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस गुरुवार को 3 घंटे विलंब से धनबाद पहुंची. इसी प्रकार पूर्वा एक्सप्रेस 2 घंटे व हावड़ा-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5:30 घंटे लेट धनबाद पहुंची. वहीं, शक्तिपुंज एक्सप्रेस 4:30 घंटा देरी से हावड़ा से खुलेगी. जबकि हवाड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस को बेलूर और शक्तिगढ के बीच बदले हुए मार्ग से चलाया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-information-about-skill-development-given-to-students-in-bsk-college-maithon/">धनबाद

: बीएसके कॉलेज मैथन में विद्यार्थियों को दी गई कौशल विकास की जानकारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही