Search

 
 
 

धनबाद: गठबंधन सरकार चाहती है हर जरूरतमंद को मिले योजनाओं का लाभ : संतोष सिंह

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सह बाघमारा के प्रभारी संतोष कुमार सिंह गुरुवार 13 अक्टूबर को कार्यकर्ताओ के साथ ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओ के बारे मे जानकारी दी. कर्यक्रम बाघमारा प्रखंड के लूतीपहाडी पंचायत में आयोजित किया गया था. कांग्रेस नेता संतोष सिंह ने बताया कि सरकार की सोच हमेशा रही है कि योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंद को मिले. किसी कारणवश जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने में असमर्थ हैं तो योजनाएं लेकर उनके दरवाजे तक पहुंचना चाहिए. इस सोच को अमलीजामा पहनाने के लिए विगत वर्ष गठबंधन की सरकार ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुरू किया था. इसके सकारात्मक परिणाम भी आये. लोगों को उनका हक -अधिकार प्राप्त हुआ. 35 लाख लोग विभिन्न योजनाओं से आच्छादित हुए. अब छूटे हुए लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए एक बार फिर इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बार उन पंचायतों को विशेष प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है, जहां गत वर्ष किसी वजह से शिविर नहीं लग सका था. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-thousand-students-applied-for-enrollment-in-pg-in-3-days/">धनबाद

: पीजी में नामांकन के लिए 3 दिन में 2 हजार विद्यार्थियों ने किया आवेदन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही