Search

 
 
 

धनबाद: कोक प्लांट ग्रामीण संघर्ष समिति ने पांच सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

 

मांगें पूरी नहीं हुई तो 1 अगस्त को होगा चक्का जाम

Putki : नियोजन सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर कोक प्लांट ग्रामीण संघर्ष समिति की ओर से गोपालीचक नम्बर दो बस्ती स्थित एसएनआर आउट्सॉर्सिंग कम्पनी के ऑफ़िस के निकट धरना दिया गया. मांगें पूरी नहीं होने पर 1 अगस्त को चक्का जाम की चेतावनी दी गई. समिति के सदस्यों ने बताया कि बीसीसीएल के गोपालीचक आउट सॉर्सिंग कंपनी सिंह नेचुरल से रोज़ घर में धूल कण उड़ कर आ रहा है. जोरिया का पानी भी प्रदूषित हो गया है. घरों के आस पास पेड़ पौधे को भी ओबी गिरा कर नष्ट किया जा रहा है, जो पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है. सभी ग्रामीण पांच मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं. ग्रामीणों को राज्य सरकार के दिशा निदेशानुसार 75% रोज़गार, पानी का नियमित छिड़काव, पेड़-पौधों को क्षति नहीं पहुंचाने,  क्षेत्र में पिट वाटर की नियमित व्यवस्था व व बिजली आपूर्ति जैसी मांगें पूरी नहीं करने पर 1 अगस्त को चक्का जाम किया जाएगा. धरना में समिति के श्याम पासवान, ओम् प्रकाश पासवान, मन्नू कुमार, जोगेंद्र पासवान, राजन कुमार, अरविंद कुमार पासवान, रवि कुमार, विकास कुमार,  पूजा देवी,  सुनोला देवी, समपड़ी देवी,  मंजु देवी,  पुतूल देवी, बसंती देवी, राजमती देवी,  कंचन देवी, पिंकी देवी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही