Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गर्मी के साथ महंगे हुए ठंडे पदार्थ, प्यास बुझाना भी मुश्किल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले में गर्मी रोज ऊंचाई पर पहुंच रही है, जबकि राहत देनेवाली सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं. 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड बनाते हुए 43 डिग्री सेल्सियस पर है. तीखी धूप के साथ गर्म हवाएं कहर ढा रही हैं. दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. परंतु राहत पाने के लिए शीतल पेय की दुकान पर जाते ही भाव सुन कर पसीना दोगुना हो जाता है. लोग सस्ते पेय पदार्थ ढूंढ रहे हैं या जगह-जगह लगे प्याऊ से पानी पीकर प्यास बुझा रहे हैं.

    नीबू और डाभ तक खरीदना आसान नहीं

आम दिनों में 40 से 50 रुपये में बिकने वाले डाभ की कीमत 70 रुपये हो गई है. शिकंजी, शरबत, सत्तू एवं सादे पानी में सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाले नीबू की कीमत भी दोगुनी-चौगुनी हो गई है. कुछ दिन पहले 10 रुपये में 3 से 4 नीबू मिल जाते थे. अब एक नीबू की कीमत 10 रुपये हो गई है. 10 रुपये प्रति ग्लास बिकने वाला बेल का शरबत 15 रुपये में बिक रहा है. लस्सी की कीमत भी 40 से 50 रुपये प्रति ग्लास हो गई है.

   19 अप्रैल को होगा सीजन का सबसे गर्म दिन

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को धनबाद जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा, जो शायद सीजन का सबसे गर्म दिन हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले दो दिनों तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस  गिर  सकत है.. हो सकता है, तब लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिले. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही