Search

 
 
 

धनबाद : कोयलांचल में ठंड का कहर

 
Dhanbad : पूरा धनबाद कोयलांचल ठंड और शीतलहर से कांप रहा है. शहर में 6 जनवरी को लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर कायम है. हालांकि शुक्रवार को धूप खिली, लेकिन तेज हवाओं के कारण कंपकंपी कायम रही. मौसम विभाग के अनुसार अननुसार, अगले दो दिन तक ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. बोकारो, गिरिडीह समेत पूरा संथाल शीतलहर से ठिठुर रहा है.

पश्चिमोत्तर से आ रही हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी

मौसम विभाग की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवा प्रवेश कर रही हैं. हिमालय की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य में शीतलहर का प्रकोप जारी है. इसी का प्रभाव धनबाद सहित पूरे संथाल पर पड़ रहा है. वहीं, बोकारों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जिला वासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. आने वाले तीन-चार दिनों तक यहां का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

धनबाद  4 दिन तक ऐसा रहेगा तापमान

तिथि  अधिकतम  न्यूनतम 7 जनवरी  22             8 8 जनवरी  23             9 9 जनवरी  24             11 10 जनवरी  24             11

संथाल में रबी की फसल को भारी नुकसान

देवघर : पूरे संथाल में शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. रबी की फसल को भरी नुकासान पहुंचा है. देवघर में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है. यहां ठंड का असर सैलानियों और श्रद्धालुओं पर खास दिखाई पड़ रहा है. उनकी संख्या काफी कम हो गई है. लोग शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं. गिरिडीह : पिछले एक सप्ताह से गिरिडीह में कुहासा और शीतलहर का प्रकोप जारी है. जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है. कुहासा और शीतलहर से हरी सब्जी की फसल बर्बाद होने लगी है. रबी फसल पर इसका असर पड़ रहा है. इससे किसान चिंतित हैं. जामताड़ा : जामताड़ा जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिन में भी लोग अलाव का सहारा लेते हुए देखे गए. दुमका : जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आने वाले 48 घंटों के बाद तापमान में आंशिक वृद्धि की संभावना है. साहिबगंज : जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन में भी कनकनी का एहसास हुआ. आने वाले 48 घंटों तक ठंड से राहत की संभावना नहीं है. गोड्डा : जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जिसकी वजह से लोगों ने कड़ाके की ठंड महसूस की. मौसम विभाग ने 48 घंटे बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि की संभावना जताई है. पाकुड़ : पाकुड़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कड़ाके की ठंड व कुहासे से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-guru-gobind-singhs-prakashotsav-celebrated-in-sindri-accompanied-by-shabad-kirtan/">धनबाद

: सिंदरी में मना गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव, शबद कीर्तन से संगत निहाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही