Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीएड छात्रों से मनमानी फीस वसूल रहा कॉलेज

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में बीएड कॉलेज के छात्र -छात्राओं से कॉलेज मनमानी फीस वसूल रहा था तो छात्राओं ने कई बार हंगामा किया. समस्या को लेकर बीएड सेल की बैठक भी की गई. हालांकि अभी तक बीबीएकेयू ने समस्या का समाधान नहीं किया. प्रभारी कुलपति के आने के बाद उम्मीद जगी थी कि मनमानी फीस वसूली पर रोक लगेगी.  परंतु वैसा नहीं हुआ. कुलपति ने परीक्षा के बाद निर्णय लेने की बात कह कर पूरे मामले को ही टाल दिया.  तब तक बीएड कॉलेज के छात्र -छात्राओं से 1.50 लाख फीस वसूलता रहेगा. बता दें कि कुछ दिन पहले छात्र-छात्राओं ने बीबीएकेयू के गेट पर धरना प्रदर्शन किया था. बीबीएमकेयू के डीएसडब्लू से मुलाकात कर लिखित शिकायत भी की थी. छात्र - छात्राओं का कहना था कि पर्जन्य बीएड कॉलेज, राजीव गांधी बीएड कॉलेज, भवनाथपुर बीएड कॉलेज द्वारा मनमानी फीस ली जा रही है. बीबीएकेयू के नोटिफिकेशन में फीस 1.20 लाख है और डिमांड 1.50 लाख का किया जाता है. [caption id="attachment_254196" align="aligncenter" width="266"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/bb-principal-266x300.jpeg"

alt="" width="266" height="300" /> देवयानी विश्वास[/caption] अधिसूचना में कहा गया है कि सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 1 लाख 20 हजार तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति 1 लाख 10 हजार मात्र सत्र 2019- 21 के लिए था. पर्जन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर बलियापुर,राजीव गांधी मेमोरियल बीएड कॉलेज डिगवाडीह, भावनाथ चौधरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चास बोकारो के छात्र - छात्राओं ने डीएसडब्लू के पास समस्या रखी थी. डीएसडब्लू देबयानी विश्वास ने बताया कि 2019- 21 के सेशन के समय नोटिफिकेशन जारी किया गया था.  नोटिफिकेशन के पहले ही छात्र - छात्राओं ने नामांकन ले लिया था. समस्या 2019- 21 सत्र के छात्र- छात्राओं के साथ है। कहा कि प्रभारी कुलपति ने परीक्षा के बाद निर्णय लेने की बात कही है. आजसू छात्र संगठन के हीरालाल महतो का कहना है कि जो लड़ाई कर रहा है, उससे 1.20 फीस ली जा रहा है, और जो नहीं लड़ रहा है, उससे 1.50 लाख लिया जा रहा है. कहा कि सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए बीएड पाठ्यक्रम का शुल्क सत्र 2019- 21 के लिए ₹1,20, 000 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए ₹1,10,000 लेना था. परंतु बीबीएमकेयू के अधीन कॉलेज मनमाने ढंग से डेढ़ लाख की राशि वसूल रहे हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-raghukul-supporters-camped-in-the-corporation-to-capture-the-tender/">धनबाद

: टेंडर पर कब्जा के लिए रघुकुल समर्थकों ने निगम में डाला डेरा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही