Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कॉलेज शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काला बिल्ला लगाकर किया छुट्टियों में कटौती का विरोध

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) ग्रीष्मकालीन, दुर्गा-पूजा एवं क्रिसमस की छुट्टियों में कटौती का महिला महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने विरोध किया है. गुरुवार 18 मई को एसएसएलएनटी महिला कॉलेज शिक्षक संघ के नेतृत्व में सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने काला बिल्ला लगाकर कुलाधिपति के आदेश का विरोध किया. आंदोलन का नेतृत्व करते हुए महाविद्यालय शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ सुनीता हेंब्रम ने कहा कि  विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षक झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी एक्ट 2000 के अनुसार वेकेशन स्टाफ हैं. वेकेशन स्टाफ होने के कारण ही हमें यह छुट्टियां मिलती हैं. अतः इन छुट्टियों में कटौती झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी एक्ट 2000 का उल्लंघन है. शिक्षक शिक्षिकाएं इस निर्णय का विरोध करते हैं और कुलाधिपति से आग्रह करते हैं कि हमारी छुट्टियों में कटौती का निर्णय वापस लें. महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव ने कहा है कि लगातार शिक्षकों के अधिकारों में कटौती हो रही है और कार्य का भार बढ़ता जा रहा है. इसके हालत में शिक्षक मानसिक तनाव से गुजरते हुए काम कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में शिक्षण कार्य में गुणवत्ता बरकरार रखना संभव नहीं है. काला बिल्ला लगाने वालों में महाविद्यालय की प्रोफेसर इन चार्ज डॉ सरिता श्रीवास्तव, डा सुमिता तिवारी,  डॉ कविता धिरे, डॉ मीना कुमारी, बिमल मिंज, शोभा सरिता, कावेरी मित्रा, प्रिया मधुलिका, प्रिया आराध्या सहित सभी शिक्षक शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही